Thursday , 5 February 2026

तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में दूसरे दिवस 624 लाभान्वित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग राजस्थान व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सयुंक्त तत्वावधान में विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में व्यवस्था सहयोगी महावीर इंटरनेशनल कुचामन व गोपालचंद, प्रदीप, अभिषेक पहाडिया, सन्तोष, प्रवीण, विपिन पहाडिया, नथमल श्रीमती इन्द्रा सुभाष गंगवाल परिवार, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर सचिव सुरेश मेहरा, महावीर इन्टरनेशनल के शिविर प्रभारी सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष रामावतार गोयल, सम्पत बगडीया, सुरेन्द्रसिंह दीपपुरा ने दूसरे दिवस दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारम्भ किया।संस्था सचिव अजित पहाड़िया, अशोक अजमेरा ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान से शिविर के दूसरे दिवस 624 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल-81, व्हील चेयर-53, बैशाखी-21, कृत्रिम हाथ-15, जयपुर फुट-25, केलीपर-60, ब्लाइन्ड स्टीक-5, स्टीक-80, वाॅकर-4, कान की मशीन-280 आदि उपकरण वितरीत किये गये।


शिविर संयोजक नन्दकिशोर बिडसर, कमल गौड, सुरेश गंगवाल के अनुसार ‘‘गोदी में आए चलकर गए’’ सभी दिव्यांगजनों व परिजनों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई और इस दिव्यांग शिविर में 21 जनवरी को भी बारात भवन (बंसतकुमार बिडला कल्याण मण्डपम) नली का बालाजी में उपकरण वितरण किये जायेगें। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग भाई-बहन पधार कर शिविर का लाभ लेवें।


रामावतार गोयल व अशोक अजमेरा ने बताया कि नंदकिशोर बिडला, राम काबरा, बनवारीलाल मोर, महेश लढ्ढा, प्रकाश मेहरड़ा, अमित पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, नरेन्द्र जैन, अभिषेक पाटनी, राॅबिन पहाड़िया, रजनीश चैधरी, संपर्क संस्थान मूकबधिर श्रीकांत मिश्रा, सुशिला चैहान, धीरज सर, प्रियंका चैधरी, दिपिका कंवर, राजेश कुमावत, सुरेश कुमावत, पुष्पेन्द्र सिंह, विष्णु मोयल ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की। संपर्क संस्थान एवं टैगोर मूकबधिर विद्यालय के 65 बच्चों को कान की मशाीन दी गई।


सुभाष पहाड़िया ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 75 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग में पालनहार योजना में 20, पेंशन में 2 आवेदन, पेंशन सत्यापन में 30, मुख्यमंत्री बाल सम्बल योजना में 2, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 7 दिव्यांगों का चिन्हिकरण किया गया, जो शिविर की विशेष उपलब्धि रही।
संस्था सदस्य सुनिल माथुर, नरेश जैन, प्रदीप काला, बलराम प्रधान, आनन्द सेठी, कार्तिक गोयल, विकास नीतु पाटनी, गौरव खुशबु पाटनी, सुनिता गंगवाल, कोमल गंगवाल, सोहनलाल शारदा वर्मा, गोवर्धन गोयल, सुभाष गंगवाल, शिखा अग्रवाल व वीर-वीरा, युवा सदस्यों ने शिविर में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दी।सुभाष पहाड़िया ने सभी सदस्यों, भामाशाह, चिकित्सीय टीम, समाज कल्याण विभाग, पत्रकार बंधु,गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …