Saturday , 7 February 2026

जे. डी. जैन स्कूल में ‘अरावली का महत्व‘ व ‘तुलसी पूजन‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी मे दिनांक 24/12/25 को ‘अरावली का महत्व‘ व ‘तुलसी पूजन‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि सोनी ने तुलसी के धार्मिक व स्वास्थ्य संबंधी महत्व के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। आपने इस संबंध में बताया कि जहाँ भी तुलसी का पौधा है वहाँ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा इसमें केंसर जैसे असाध्य रोग से लड़ने की शक्ति होती है।


इसके पश्चात तुलसी जी का विधिवत पूजन कर विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाॅफ द्वारा आरती की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्या व वीरेंद्र सिंह द्वारा अरावली पर्वतमाला के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों द्वारा


‘अरावली का महत्व‘ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पोस्टर प्रदशित किए गए।विद्यालय सचिव श्री संतोष जी पहाड़िया ने इस तरह के संस्कार बढ़ाने व विद्यार्थियों को जागरूक करने वाले कार्यक्रमों की सराहना की।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …