
कुचामन सिटी।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिराणी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्राचार्य राजेन्द्र मुवाल ने जानकारी दी कि 17 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय उ.मा.वि. पीह परबतसर में आयोजित हुई। इसमें ग्रीको-रोमन शैली के 60 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश ने प्रथम तथा छोटूराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में 48 किलोग्राम भार में महेन्द्र कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम के प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक गोपीराम माली रहे।

वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता राउमावि डाबड़ा, मौलासर में हुई। इसमें विद्यालय के छात्र हेमराज मीणा ने 48 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता अर्जित की। इस टीम के प्रभारी अध्यापक नरेन्द्र सिंह भाटी रहे।
विजेता छात्रों के सम्मान में विद्यालय प्रांगण में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कोच विद्यालय सहायक सोहनराम व शारीरिक शिक्षक शिम्भूलाल का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनील कुमार जोशी ने किया।
इस खुशी के अवसर पर बच्चों के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिराणी कुचामन सिटी में व अ अल्पना शर्मा द्वारा कृष्ण भोग दिया गया

इस अवसर पर व्याख्याता भगवान सहाय शिवरान, व्याख्याता लक्ष्मणराम, वरिष्ठ अध्यापिका अल्पना शर्मा, मंजू डोडवाडिया, मीनू, अध्यापिका मधुबाला, सुनीता गहन, आरती सोनी, प्रयोगशाला सहायक रानू, वरिष्ठ सहायक हर्षिता, विद्यालय सहायक तुलसीराम, सहायक कर्मचारी ज्योति सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
“हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, प्रशिक्षक कोच के मार्गदर्शन और अध्यापकों के सहयोग का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे प्रतिभागी खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।”

राजेन्द्र मुवाल प्राचार्य
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिराणी
जिम्नास्टिक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागवाली कोठी उगरपुरा चैम्पियन
कुचामन सिटी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा कुचामन में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागवाली कोठी, उगरपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रा वर्ग में प्रथम रहकर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया, वहीं छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व जिम्नास्टिक प्रशिक्षक कोच चंदूराम कुमावत ने बताया कि छात्रा वर्ग में जया, सिमरन, कविता, रिया, पूनम, चारुलता और तमन्ना ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं छात्र वर्ग में मनीष, विष्णु, रणजीत, पिंटू, वंश, कुशाल और प्रियांशु ने वॉल्टिंग टेबल, फ्लोर एक्सरसाइज और रोमन रिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र मनीष का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो आगामी दिनों में मालपुरा (जिला टोंक) में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय प्रांगण में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना शर्मा, भंवर काला, श्रीमती ममता लोरा, कृष्णा डीडवानिया, ऐश्वर्या डूकिया, महावीर प्रसाद, विमला कुमावत तथा विमला मील उपस्थित रहे।
Quick News News as quick as it happens