कुचामन विकास समिति द्वारा संचालित श्री मति चुकीदेवी महादेवलाल भोमराजका के. वी. एस. पब्लिक स्कूल में आज एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र / छात्राओं ने अपने विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बैंगलोर से विनय काबरा, निर्मल काबरा, चंदा काबरा, हर्षित, हर्षिता व यश काबरा ने प्रदशनी का अवलोकन किया साथ ही सुरेश जी लाटा (हैदराबाद) श्याम जी मंत्री, बनवारी जी मोर, महिपाल सिंह जी (उप कोषाधिकारी), महेश जी शर्मा, सुरेश गौड़, रमेश जी चांवला, हुकुम राज कुमावत ,प्रकाश शर्मा आदि ने अवलोकन कर बच्चो का उत्साहवर्धन किया तथा श्याम जी मंत्री एवम् सुरेश जी लाटा हैदराबाद ने बच्चो को उपहार प्रदान किये |
प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर परियोजनाएं प्रदर्शित कीं, जिनमें से कुछ प्रमुख परियोजनाएं इस प्रकार हैं:
– अपशिष्ट जल शोधन यंत्र
– जल संचयन प्रणाली
– वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली
– स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाएं
– स्मार्ट सिटी प्रबंधन
-बज गेम
स्कूल प्रधानचार्या श्री मति नाज़िया खान ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
इस प्रदर्शनी में छात्रों के अभिभावकों ने परियोजनाओं को देखा और सराहा।
Quick News News as quick as it happens