
एक बार फिर से कुचामन सिटी के नागरिकों को एक बार फिर से दहशत गर्दी का सामना करना पड़ा। और इस बार निशाना बने भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा। श्री विजय सिंह पलाड़ा पलाड़ा ग्राम की सरपंच के पति है और राजनीती में पिछले काफ़ी समय सक्रिय है। गौरतलब है कि पिछले लगभग 2 सालों से कुचामन के व्यापारियों को फिरौती के लिए की धमकियां मिल रही है। न सिर्फ धमकियां मिल रही है बल्कि कुचामन के एक प्रतिष्ठित व्यापारी रमेश रुलानिया को पिछले दिनों इस दहशतगर्दी का शिकार भी होना पड़ा था। यानी रमेश रुलानिया की हत्या भी कर दी गई थी।

कल फिर से इसी दहशत गर्दी का सामना कुचामन सिटी के भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को करना पड़ा। शुक्रवार की रात्रि विजय सिंह पलाड़ा के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें भेजने वाले ने स्वयं को किसी राहुल फतेहपुर के नाम से बताया और रोहित गोदारा एवं वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़ा हुआ बताया।

ऑडियो सुनिए संलग्न वीडियो में और फिर विजय सिंह पलाड़ा के गैंग के लिए आर्थिक सहयोग की धमकी भरी मांग की। रात्रि को पलाड़ा यह मैसेज नहीं देख पाए कल यानि शनिवार को दोपहर 3:45 बजे फिर से व्हाट्सएप कॉल इसी नंबर से आए। जब श्री पलाड़ा ने कॉल नहीं उठाई तो फिर से ऑडियो विजेंद्र सिंह चारण के नाम से मैसेज धमकी बार अंदाज में आया।
इस ऑडियो में स्पष्ट रूप से कहा गया कि पुलिस पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। साथ ही सुखदेव गोगामेड़ी, राजू ठेहट और रमेश रुलानिया का जिक्र भी धमकी भरे अंदाज में किया गया। सुनिए यह ऑडियो भी संलग्न वीडियो में। रात करीब 8:30 बजे श्री विजय सिंह पलाड़ा ने एडिशनल एस पी विमल नेहरा और थानाधिकारी श्री सतपाल सिंह को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उपरोक्त घटनाक्रम से कुचामन के व्यापारियों और आम नागरिकों में फिर से भय व्याप्त हो गया है। यहां यह भी गौरतलब है कि पिछले दिनों हुए रमेश रुलानिया हत्या कांड के बाद पुलिस ने काफी मात्रा में गिरफ्तारीया भी की थी। और पूरे शहर ने पुलिस का की हौसला अफजाई भी की थी। और पुलिस भी अपनी पीठ खुद थपथपाती नजर आई थी। लेकिन इस दहशतगर्दी को रोकने में अभी तक पुलिस प्रशासन नाकाम ही दिखाई दे रहा है। बहरहाल इस दहशत गर्दी का खामियाजा कुचामन सिटी को भुगतना पड़ रहा है। यहां विकास में जो कुचामन से बाहर रहने वाले प्रवासी भामाशाह अब कुचामन के विकास में पैसा लगाने से अब अपने हाथ खींचते दिखाई देते हैं।
Quick News News as quick as it happens