
कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब के पास एक पेंथर मृत अवस्था में मिला। पेंथर को देखकर कोतूहल वश वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कहा यह जा रहा है कि पैंथर को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। इसलिए पैंथर की मौत हो गई। लेकिन क्विक न्यूज़ को यह बात थोड़ी कम ही हजम होती है। और ईसका मुख्य कारण है कि इस क्षेत्र में पैंथर जैसे शिकारी जानवरों का कभी भी नजर नहीं आना।

हमारे यहां हमने कभी भी पेंथर जैसी बड़ी बिल्लियों के बारे में नहीं सुना। फिर भी यहां पेंथर नजर आया बहरहाल वन विभाग की टीम सघन जांच में जुट गई है। और साक्ष्य जुटा रही है। क्विक न्यूज़ का मानना है कि यहां किसी पेंथर जैसे जानवर के सड़क पर आने की घटना की संभावना कम नजर आती हे |

बजाय इसके कि कहीं और से पेंथर को शिकार करके लाया गया हो। क्विक न्यूज़ वन विभाग के अधिकारियों से अपील करता है कि इस क्षेत्र में पेंथर का मृत्यु अवस्था में देखे जाने की घटना( और वो भी मृत अवस्था में )को सामान्य घटना नहीं मानकर इस पर गंभीरता से जांच करें ताकि पर्यावरण प्रेमियों को निराशा का सामना नहीं करना पड़े। मृत अवस्था में पेंथर मिलने की घटना से स्थानीय वन्य जीव प्रेमी श्री मुन्ना लाल काछवाल , पंच परसा राम बुगालिया,श्री चतुर्भुज शर्मा ,रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा , ऐड.तरुण दाधीच आदि ने गहरी नाराजगी व्यक्त की हे और वन्य विभाग से इसकी गहन जांच की मांग की है |
Quick News News as quick as it happens