Monday , 23 March 2026

कुचामन फिर से दहशतगर्दी को गिरफ्त में : नही थम रहा धमकियों का सिलसिला

नहीं थम रहा फिरौती वसूली के लिए धमकियों का सिलसिला एक बार फिर भाजपा नेता श्री विजय सिंह पलाड़ा को मिली रोहित गोदारा, वीरेंद्र सिंह चारण गेंग की तरफ से धमकी। कल दोपहर को फिर से आई वीरेंद्र चारण की धमकी भरी कॉल। दहशत में आया एक बार फिर से कूचा-ऐ -अमन। चौराहे पर चर्चा का विषय बनी लगातार आती धमकिया।आइये  पहले सुनते हैं वह ऑडियो जो विजय सिंह पलाड़ा को धमकी के रूप में मिला था।

              अब चलते हैं थोड़ा फ्लैशबैक में पिछले साल रोहित गोदारा और विजय चारण के नाम से कुचामन के पांच व्यापारियों को करोड़ों की वसूली के लिए धमकी दी गई थी। इसके बाद 7 अक्टूबर को कुचामन के प्रसिद्ध व्यापारी रमेश रूलानिया की जिम में व्यायाम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि शूटर पकड़े जा चुके हैं। लेकिन इस प्रकरण की जड़ तक पहुंच पाना अभी तक पुलिस प्रशासन के लिए दूर की कोड़ी ही सिद्ध हुआ है।

             थोड़ा आगे बढ़ते हैं जब 14 से 16 फरवरी को राहुल फतेहपुर और वीरेंद्र चारण के नाम से भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को धमकी भरे कुल आठ ऑडियो भेजे गए जो सभी क्विक न्यूज़ अपने दर्शकों को सुनवा चुका है। 17 फरवरी को कुचामन में धमकी प्रकरण का विरोध जताते हुए सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन भी रखा गया था। जो कि दिनभर पुलिस थाने के सामने चला था। शाम को जिला कलेक्टर श्री महेंद्र खगड़ावत और एस पी ऋचा तोमर के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया गया। 

            तब से लेकर अब तक कुल 34 दिनों में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा मुख्यमंत्री भजनलाल और दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से भी इस संबंध में मुलाकात कर चुके हैं। बहरहाल क्या यह स्पष्ट रूप से मान लिया जाए कि कुचामन की शांति को किसी की नजर लग गई है। क्योंकि 34 दिन की शांति के बाद कल फिर से धमकी भरी काल आना कुचामन के लोगों में दहशत फैलाने के लिए काफी है। क्या कानून के पास इन दहशतगर्दो पर अंकुश लगाने का कोई तरीका नहीं बचा है। प्रश्न कई है जिनके जवाब कुचामन की शांति प्रिय जनता तलाश कर रही है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

एक बार फिर से बारात भवन संचालको को किया पाबन्द

व्यवसायिक बारात भवनो के बाहर खुले में अनियंत्रित पार्किंग और तेज आवाज में डीजे बजाने …