Monday , 23 March 2026

कुचामन क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपने चरम पर : महेंद्र चौधरी

क्विक न्यूज़ ने आज पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं पूर्व विधायक नावा श्री महेंद्र चौधरी से व्यक्तिगत मुलाकात की और कई प्रश्नों पर श्री चौधरी से सवाल पूछे | कुचामन शहर का ज्वलंत मुद्दा चिकित्सालय का शहर से 10 किलोमीटर दूर जाने पर सवाल करने पर महेंद्र चौधरी ने कहा वर्तमान विधायक और मंत्री जी द्वारा नावा विधान सभा क्षेत्र क लिए कुछ भी नही किया जा रहा हे बल्कि जो काम हमने किये थे उनको भी मटिया मेट किया जा रहा हे | अस्पताल का शहर से दस किलोमीटर दूर जाना दुर्भाग्य पूर्ण हे | इससे गरीब ग्रामीण जनता को कितनी तकलीफ होगी हम समझ सकते हे |लेकिन प्रशासन के कुछ भी समझ में नही आ रहा हे |

वही क्विक न्यूज़ ने जब ओपरेशन सिंदूर पर श्री चौधरी से प्रश्न पूछा तो श्री चौधरी ने कहा की हमे अपनी सेना पर गर्व हे और हमेशा रहेगा | लेकिन अचानक से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा से सीज फायर हो जाना | भारत की साख को विश्व पटल पर इस घटना ने मिटटी में मिला दिया हे | पूरे भारत की जनता ने उस दिन आयरन लेडी इंदिरा जी को याद किया था | पूरा इंटरव्यू देखिये संलग्न विडियो में |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

एक बार फिर से बारात भवन संचालको को किया पाबन्द

व्यवसायिक बारात भवनो के बाहर खुले में अनियंत्रित पार्किंग और तेज आवाज में डीजे बजाने …