
व्यवसायिक बारात भवनो के बाहर खुले में अनियंत्रित पार्किंग और तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले को लेकर आज फिर सेशन न्यायाधीश श्री सुंदरलाल खारोल की अदालत में सुनवाई हुई। न्यायाधीश महोदय के समक्ष भवन के प्रतिनिधि, नगर परिषद के प्रतिनिधि, वादी मुन्नालाल काछवाल आदि उपस्थित हुए।

माननीय न्यायाधीश ने जब पार्किंग के बारे में जानना चाहा तो सभी ने पार्किंग की जानकारी दी। इस पर न्यायाधीश महोदय ने पार्किंग बोर्ड के लिए जानना चाहा तो जिन्होंने लगा दिए उन्हें छोड़कर जिन्होंने नहीं लगाए थे उन्हें सख्ती से आदेश दिया तुरंत प्रभाव से बोर्ड लगाने हेतु।

इसके बाद मामला डीजे पर आया। यहां यह भी कहना होगा कि इस विषय पर क्विक न्यूज़ का पिछला जो समाचार का वीडियो था न्यायालय के समक्ष सबूत के रूप में पेश किया गया। तब न्यायिक महोदय ने एक बार फिर डीजे को पाबंद करने हेतु जोर देकर निर्देशित किया।

Quick News News as quick as it happens