
इससे पहले की समाचारों में आगे बढ़े क्विक न्यूज़ आप सभी को एक महत्वपूर्ण सूचना देना चाहता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आपका अपना क्विक न्यूज़ जनहित के मुद्दे उठाने में हमेशा अग्रणी रहा है। और एक कदम आगे बढ़ाते हुए क्विक न्यूज़ के प्रमुख सहयोगियों ने एक स्थान विशेष पर सभी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय खोल लिया है। स्टेशन रोड कुचामन सिटी कुचामन गैस एजेंसी के पास आरटीआई एक्टिविस्ट चतुर्भुज जी शर्मा के ऑफिस में आमजन की समस्याओं के निदान की व्यवस्था स्थाई रूप से की गई है।
समस्या समाधान केंद्र के नाम से यहां पूरा संगठन कार्यरत है। जिसमें सूचना के अधिकार के तहत स्वयं चतुर्भुज शर्मा, राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु श्री घनश्याम शर्मा, मीडिया से संबंधित सहायता हेतु स्वयं क्विक न्यूज़ और न्यायालय से संबंधित समाधान हेतु एडवोकेट तरुण दाधीच उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर आदि के विशेषज्ञ भी यहां पर सदैव उपस्थित रहेंगे। इन सभी से पीड़ित व्यक्ति फोन पर भी संपर्क कर सकता है। फोन नंबर इस प्रकार है चतुर्भुज शर्मा 759748483, श्री घनश्याम शर्मा 8619961785, क्विक न्यूज़ 9462 668569, एडवोकेट तरुण दाधीच 8 8209992800। तो दोस्तों इसी महत्वपूर्ण सूचना के बाद अब आते हैं मुख्य समाचार पर।
दोस्तों कुचामन का एसडीएम कार्यालय, जब किसी नागरिक को उपखंड अधिकारी से मिलना हो या अपनी समस्या कहानी हो तो सबसे पहले उसका सामना होता है खाखी वर्दी पहने होमगार्ड नरेंद्र सिंह से जिसका व्यवहार इतना अकड़ भरा होता है मानो आदमी का सामना एसपी से या उससे किसी ऊंची रैंक वाले ऑफिसर से हुआ हो। अब आपको इससे संबंधित एक आदेश दिखाते हैं आपकी पूरी स्क्रीन पर।

आदेश के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों के विरुद्ध होमगार्ड का नियोजन किया गया था। इसमें बीसवे नंबर पर उक्त महोदय का भी नियोजन हुआ था। तो उपखंड अधिकारी कार्यालय के ही अन्य कार्यरत कर्मचारियों ने नाम नहीं बताने जाएं बताए जाने की शर्त पर बताया कि आदेशों के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद के विरुद्ध होमगार्ड लगाए गए थे। ना कि उपखंड अधिकारी के पुलिस जवान की नियुक्ति की गई थी। और यह जनाब अपने आप को किसी पुलिस अधिकारी से काम नहीं समझते। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भी एक भी काम ऐसा नहीं है जो इन्होंने किया हो।

पूर्व एसडीएम सुनील कुमार चौधरी ने उनके व्यवहार से खिन्न होकर उनकी वर्दी उतार कर इन्हें गाड़ियों को सही तरह से पार्किंग में लगाने का काम दिया था। और इन्हें ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन श्री सुनील चौधरी के स्थानांतरण के साथ ही इनका रोब भी लौट आया। बात यही नहीं रुकती दोस्तों आइये देखते हैं कुछ फोटोज। देखिए इस फोटो में श्रीमान वर्दी पहन कर खड़े हैं और तो और इन्होंने वर्दी के साथ पिस्टल भी धारण कर रखी है। मानो यह कोई बड़े कमांडो की पोस्ट के अधिकारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पिस्तौल तत्कालीन उपखंड अधिकारी श्री बाबूलाल जाट की थी जो किसी तरह इन्होंने धारण कर ली थी।

अब एक और स्क्रीनशॉट देखिए यह स्क्रीनशॉट है इनकी व्हाट्सएप की डीपी का। इसमें इन्होंने अपना परिचय PSO यानी निजी सुरक्षा अधिकारी एसडीएम कुचामन सिटी लिख रखा है। यानी यह अपने आप को बड़े अधिकारी के रूप में पेश कर रहे हैं। सवाल यहां यह उठता है दोस्तों की उपखंड अधिकारी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने आप को सार्वजनिक रूप से क्या पेश कर रहा है। जबकि उससे उनके स्टाफ के लगभग सभी कर्मचारी नाराज है। उनके व्यवहार से खिन्न है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एक बार में भी इस व्यक्ति की बद दिमागी जल चुका हूं। हालांकि यह बात काफी पुरानी हो चुकी है।
Quick News News as quick as it happens