Monday , 23 March 2026

इधर सलाम उधर राम राम हो जाए , धूम धाम से मने ईद और गणगौर दोनों पर्व

  एक ही दिन दो प्रमुख त्योहार मुस्लिम समाज के लिए ईद और हिंदू समाज के लिए गणगौर और और वाह रे मेरे कुचा ऐ अमन की फिजा। दोनों त्यौहार परस्पर एक दूसरे के पूरक नजर आए। जहां सुबह-सुबह 8:00 बजे स्थानीय ईदगाह में मुस्लिम समाज ने भारी संख्या में एकत्रित होकर नमाज़ अदा की और वतन की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। वही हिंदू समाज की महिलाओं ने हँसते खिलखिलाते हुए गणगौर पूजन किया। अलग-अलग झुंड में एकत्रित होकर महिलाऐ बैंड बाजो के साथ गणगौर लाती नजर आई।

             प्रातः 7:30 बजे ही मुस्लिम समाज के लोग स्थानीय ईदगाह पर एकत्रित होने लगे। वहां शहर के पलटन गेट मस्जिद के इमाम अब्दुल वहीद नईमी साहब ने पूरे समाज को नमाज अदा करवाई। आप संलग्न चित्र में देख सकते हैं। पूरा मुस्लिम समाज एक साथ नमाज अदा कर रहा है। 

           नमाज़ के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दी। बात यही नहीं रुकती दोस्तों वहीं पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को गले लगा कर ईद की बधाइयां दी। मुख्यतः मदरसा इस्लामिया कमेठी के सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी, कामरेड अब्बास खान,शिक्षाविद आसिफ खान साहब,मोहम्मद हबीब सोलंकी, सेवानिवृत्ति नगर परिषद एस आई मोहम्मद याकूब, मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी सदर मोहम्मद शकील, शेरखान,भंवर अली खान, पूर्व नगर परिषद सभापति आसिफ खान, आरिफ खान ,जनाब यासीन कुरैशी,मास्टर मजीद साहब,अब्दुल हमीद अंसारी, दाऊद खान, डॉ सलीम राव, डॉ इशाक देवड़ा, डॉ दाऊद खान, डॉ शकील अहमद,पूर्व सभापति आसिफ खान,भँवर अली मास्टर निवर्तमान पार्षद फजलुरहमान कुरैशी, इकराम भाटी,फारूक टाक, रुस्तम गोरी,अतीक अहमद उस्मानी व पूर्व पार्षद अहमद अली खान वहां उपस्थित थे।

              वहीं हिंदू समाज में पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा सारिका चौधरी, ईश्वर राम, नगर परिषद पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, उदय सिंह खारिया, फौजी मुन्ना राम महला, लादूराम डोडवाडिया,गिरधारी महला, कमल कांत डॉडवाडिया, पार्षद जवाना राम मोहन पुरिया, पार्षद श्याम सुंदर बागड़ा, शंकर मोहनपुरिया आदि ईदगाह में उपस्थित रहे।इसके बाद सभी ने एक दूसरे के घर जाकर खीर सैवइयों का आनंद लिया।

             वहीं दूसरी और हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार गणगौर भी आज ही के दिन महिलाओं द्वारा पूरे जोश के साथ मनाया गया सुबह महिलाएं नजदीकी पार्क में पहुंची वहां से जेल लाकर बेंड बाजो के साथ अपने अपने मोहल्ले में आई और भीड़ में एकत्रित होकर गणगौर का पूजन किया। प्रत्येक मोहल्ले में महिलाओं की आवाज गोर ऐ गणगौर माता खोल कीवाड़ी, गोर गोर गोमती ईशर पूजे पार्वती आदि गीत सुनाई दे रहे थे।

शाम 5 बजे कुचामन किले से गणगौर की सवारी निकली गई सेवा समिति के तत्वावधान में निकली गई इस सवारी के जुलुस में शहर के प्रमुख लोग उपस्थित थे वही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेद नजर आया | तीनो प्रमुख पुलिस ऑफिसर जुलुस में मौजूद थे | बहरहाल क्विक न्यूज़ दोनों ही विशेष पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करता है धन्यवाद।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

एक बार फिर से बारात भवन संचालको को किया पाबन्द

व्यवसायिक बारात भवनो के बाहर खुले में अनियंत्रित पार्किंग और तेज आवाज में डीजे बजाने …