
कुचामन विकास महिला मंच द्वारा दिनांक 26 सितम्बर को स्थानीय कल्याण मंडप पर भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान महेश वीना रामचंद्रका , एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान विनोद उषा झांझरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत माता के दरबार में दीप प्रजलान एवं माता की जयकारों से प्रारंभ किया। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि द्वारा एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमान ओमप्रकाश जी काबरा, विकास समिति महिला मंच अध्यक्ष बरखा जैन,सचिव ज्योतिमोर, बनवारी लाल मोर ,सुभाष रावका, पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमतीकृष्णा मंत्री, संरक्षक श्रीमती किरणअग्रवाल, श्रीमती मंजू काबरा ने की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा व डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। सचिव ज्योति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें तीन कैटेगरी में प्रतिभागियों ने भाग लिया यूवती वर्ग में लकी ड्रॉ से 3 विनर को परितोषित दिया गया तत्पश्चात दूसरे वर्ग 45 वर्ष से कम उम्र की महिला वर्ग में भी लकी ड्रॉ से एवं 45 वर्ष से ऊपर की उम्र की महिलाओं के लिए भी लकी ड्रा के माध्यम से 3 विनर चुने गए जिनकी सूची इस प्रकार है युवती वर्ग में अमीषा सोनी, शालू अग्रवाल एवं पायल राठौड़ विनर रही ।दूसरी कैटेगरी में अंजू काबरा ,रूप कंवर एवं दीप्ति जैन विनर रही। तीसरी कैटेगरी में अनीता तापड़िया ,रियांश अग्रवाल की दादी एवं मंजू करवा विनर रही एवं लकी ड्रा की विनर नीलम काला जैन रही। अध्यक्ष बरखा जैन ने बताया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच की पदाधिकारी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा जिसमें लकी ड्रा कूपन काउंटर की जिम्मेदारी निर्मला जी गौड़ एवं मधु जी बंसल ने निभाई एवं प्रतिभागियों के काउंटर की जिम्मेदारी संगीता पेमजीवाला, सरिता काबरा,शकुंतला मांधणिया, श्री देवी दीक्षित, जिम्मी पाटोदी, सरिता काबरा , तारा शर्मा ने पूरे जोश के साथ निभाई।

मंच संचालन महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती बरखा जैन एवं सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हुआ और मंच आगे भी ऐसे सामाजिक व सांस्कृतिक कार्य करता रहेगा।
Quick News News as quick as it happens