Saturday , 21 February 2026

विशाल भजन संध्या के साथ भागवत कथा का समापन

सर्व समाज व संपर्क संस्थान मूक बधिर एवं नेत्रहीन नि:शुल्क आवासीय विद्यालय द्वारा आयोजित भागवत कथा खादी ग्रामोद्योग के पास अंतिम दिन के सर्वप्रथम हवन का आयोजन किया गया जिसमें 6 जोड़ों ने भाग लिया। जिसके बाद गुरुजी श्री सुदर्शन जी महाराज ने भगवान कृष्ण ओर सुदामा की कथा सुनाई।


कथा के अंतिम दिन पूज्य संत श्री गौरी श्री चंद्रमादास जी महाराज पालवास सीकर उपस्थित हुए जिन्होंने कुचामनवासियों इन मूक बधीर बच्चों की मदद करने की अपील की इनके विनोद बालाजी, संध्या अवस्थी, सुनील जी माथुर, गणपत जी चौधरी गौरक्षक आए इनके अलावा श्री हेमराज चावला पूर्व उपसभापति, सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, मदन जी कुलड़िया, आदि उपस्थित रहे | कथा के लिए कथा स्थल श्री महेश कुमार अग्रवाल ओर पानी की व्यवस्था जीवन ज्योति शुद्ध नीर के संचालक श्री चंपालाल जी पारीक द्वारा नि:शुल्क किया गया।

विशाल भजन संध्या के साथ  भागवत कथा का समापन हुआ। दोपहर में हुई भागवत कथा के बाद रात्रि 8:00 बजे से भागवत कथा पंडाल में श्री भागवत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय संगीतमर्मग्य की श्री विनोद आचार्य, भानु प्रकाश औदिच्य, श्री प्रदीप आचार्य,मुकेश राजपुरोहित, मनोज भारद्वाज, देवाराम मालवीय,शिवकुमार शर्मा,धनाराम कुमावत आदि ने अपने सुमधुर स्वरों में भजन पेशकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। देखिए संलग्न वीडियो में।

              सभी कलाकारों की पेशकश के बाद हिरानी गौशाला के महंत श्री सुदर्शन महाराज ने भी भजन प्रस्तुत किये और श्रोताओं को भरपूर नचाया। भागवत कथा में निरंतर सेवाएं देने के लिए भागवत कथा आयोजिका संपर्क संस्थान संचालिका श्रीमती सुशीला चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

मखमली शास्त्रीय पार्श्व गायक : मन्ना डे

 स्वागत है संगीत सिनेमा के आज के एपिसोड में। संगीत सिनेमा में आज बात करते …