
भाजपा नेता को फिरौती के लिए धमकी मामले में आज कुचामन उतरा सड़को पर। रैली निकाली गई थाने के सामने किया धरना प्रदर्शन। पिछले 4 दिनों से रमेश रुलानिया हत्याकांड के बाद एक बार फिर से कुचामन में फिरौती के लिए धमकी भरे काल आने लगे थे। इसी क्रम में भाजपा नेता और पलाड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्री विजय सिंह पलाड़ा को भी धमकी भरे कॉल मिले। बात यहीं पर नहीं रुकी एक के बाद एक कुल सात आठ धमकी भरे कॉल श्री पलाड़ा को मिले। इसमें श्री पलाड़ा को स्पष्ट रूप से जान से मारने की धमकी दी गई।

इसी के फल स्वरुप आज कुचामन में सर्व समाज द्वारा बड़ी संख्या में लोग स्थानीय पुराने बस स्टैंड पर स्थित कनोई पार्क में एकत्रित हुए। मुख्यतः श्री विजय सिंह पलाड़ा के बड़े भाई श्री भंवर सिंह पलाड़ा,परबतसर पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, मकराना से महिपाल सिंह, डीडवाना से जितेंद्र जोधा,श्याम प्रताप सिंह रुआ, मकराना से रुपाराम मुरावतिया, मनोहर सिंह रुपपुरा, श्री पॉल सिंह रसाल, स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी की धर्मपत्नी श्रीमती शीला कंवर शेखावत आदि के नेतृत्व में सर्व समाज के लोग रैली के रूप में स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे।

यहां पर रैली एक सभा में सभा के रूप में तब्दील हो गई और सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें सभी वक्ताओ के विचारों में एक बात सामान्य थी। सभी ने राजस्थान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही अधिकतर वक्ताओं ने यूपी की योगी सरकार का महिमा मंडल करते हुए कहा कि उनकी तुरंत एक्शन लेने की नीति को राजस्थान सरकार को अपनाना चाहिए। लिजीए सुनते हैं सभी वक्ताओ को संलग्न वीडियो में।

एक बात बहुत अच्छी हुई कि जहां इस प्रदर्शन में सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रही। काफी बड़ी संख्या में महिलाओं ने आज इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बहर हाल सभा के अंत में धमकी से पीड़ित विजय सिंह पलाड़ा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और निडर होकर अपराधियों का सामना करने की बात कही। अंत में सभी ने जिला कलेक्टर श्री महेंद्र खगड़ावत को ज्ञापन दिया जिला कलेक्टर ने सभी को प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके बाद घटना सब धरना समाप्त कर दिया गया।
Quick News News as quick as it happens