
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तृतीय दिवस 6 अक्टूबर को सुवा देवी सुवा लाल अग्रवाल समाज सत्संग भवन, स्टेशन रोड, कुचामन सिटी में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश जी राजपुरोहित ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित समाजबंधुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन गायक मुकेश जी राजपुरोहित का सम्मान कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। जैसे ही भजनों की मधुर धुनों ने वातावरण में अपनी जगह बनाई, पूरा सत्संग भवन आध्यात्मिक भावनाओं से भर उठा। भजन संध्या की शुरुआत श्री गणेश जी के स्मरण एवं महाराजा श्री अग्रसेन जी के भजनों से की गई। इसके बाद श्याम बाबा, बालाजी महाराज एवं माताजी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के साथ उपस्थित समाजबंधु कभी सुर में सुर मिलाते नजर आए तो कभी भक्ति में झूमते दिखाई दिए।

महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को समानता, परस्पर सहयोग, सेवा और एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने का संदेश दिया। उसी भावना का सुंदर रूप तब देखने को मिला, जब समाजबंधु एक साथ बैठकर भजनों में शामिल हुए और सामूहिक रूप से भक्ति का आनंद लिया।
अग्रवाल समाज समिति, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भजनों की ताल पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। भक्तिरस और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा परिसर देर तक जयकारों, भजनों और तालियों की गूंज से गुंजायमान रहा।

भजन संध्या के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने एक साथ बैठकर भक्ति संगीत का आनंद लिया ।
मिस्ट्री ट्रैक में बच्चों ने दिखाया दम

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तृतीय दिवस 6 अक्टूबर को बच्चों के लिए ‘मिस्ट्री ट्रैक’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों के सामने हाथों और पैरों के निशान वाले स्टिकर लगाए गए थे। प्रतिभागियों को दिए गए एक मिनट के समय में दोनों हाथों और पैरों के सही निशानों का मिलान करते हुए आगे बढ़ना था। इस दौरान उन्हें अधिक से अधिक क्रम पूरे करने थे। निर्धारित समय में जो प्रतिभागी सबसे अधिक क्रम पूरे करता, उसे विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हितेन मोर पुत्र मनीष मोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने एक मिनट में 6 सेट पूरे किए। वहीं हितेश मंडावाला पुत्र राकेश जी मंडावाला ने 5 सेट पूरे कर दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता की संयोजक भूमिका बानूड़ा एवं जाह्नवी अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ इस अनोखे खेल में भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर संयोजक लकी अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
‘रुको जरा, देखो जरा’ में महिलाओं का दिखा उत्साह
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिवस 6 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल के लिए किया गया ‘रुको जरा, देखो जरा’ प्रतियोगिता का आयोजन। प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में खूब उत्साह देखने को मिला और समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी निभाई।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनीता मित्तल पत्नी श्री रवि जी मित्तल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमन आरा मशीन वाले पत्नी श्री महावीर जी आरा मशीन वाले ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की संयोजक मीना मोर , निर्मला खोखरिया एवं गंगा बगरूवाला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को एक साथ आने और महोत्सव को मिल-जुलकर आनंदपूर्वक मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
‘देखो मत खेलो’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह*

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिवस 6 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल के लिए किया गया ‘देखो मत खेलो’ प्रतियोगिता का आयोजन। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ खेल का आनंद लिया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग के साथ अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दीपिका अग्रवाल पुत्री श्री ओमप्रकाश जी अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया, वही लिची मोर पुत्री स्वर्गीय श्री मनोज जी मोर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की संयोजक मधु मंडावाला, किरण भाड़ासरवाला एवं विनीता भाड़ासरवाला ने बताया कि महिलाओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
Quick News News as quick as it happens