और होली का त्योहार आज धुलण्डी के साथ ही समाप्त हो गया। वैसे दोस्तों कई जगह पर पांच दिवसीय होली मनाई जाती है मतलब राजस्थान के मेवाड़ में और ब्रिज क्षेत्र में 5 दिनों तक होली चलती है। पूर्णिमाँ से लेकर रंग पंचमी तक।लेकिन लगभग ासभी जगह समाप्त हुई होली। एक दूसरे पर रंग छिड़क कर डीजे के धुन पर खूब नाच गाना हुआ।
युवा वर्ग ने चँग की थाप के साथ होली मनाई।बात यही नहीं रुकती दोस्तों युवतियाँ और महिलाएं भी कुछ कम नहीं थी। युवतियों ने भी अपने अनोखे अंदाज में होली मनाई खूब रंग अबीर उड़ाया और एक दूसरे के साथ डीजे की धुन पर डांस किया।
अब चुंकि कल रात 11:35 के बाद होलीका दहन का मुहूर्त था तो रात को भी विभिन्न कॉलोनीयों में संगीत डांस आदि का दौर चलता रहा और उसके बाद हुआ होलिका दहन, आइये देखते हैं होलिका दहन के कुछ वीडियो। होली की इस मस्ती में सबसे बड़ा रोल था ठंडाई का। ठंडाई ने सभी को खुलकर मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
कुचामन के विधायक और राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिँह चौधरी ने अपने क्षेत्र की जनता को होली की बधाई दी। श्री चौधरी के निवास पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहाँ श्री चौधरी के समर्थको ने उन्हें होली की बधाइयां दी।
वहीं दूसरी और पूर्व विधायक और उपमुख्यसचेतक श्री महेंद्र चौधरी के निवास स्थान महाराजपुर में भी स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने महेंद्र चौधरी के घर जाकर अपने पसंदीदा नेता को होली की बधाइयां दी महेंद्र चौधरी ने भी अपने समर्थको से मिल कर बधाईया दी।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सारिका चौधरी ने भी अलग अंदाज में होली मनाई। उन्होंने अपने संदेश मे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी, और प्रेरित किया। आइये सुनते है श्रीमती सारिका सिंह की बात।
दोस्तों अब बात करते हैं शहर के विभिन्न मोहल्ले विभिन्न क्षेत्रों में होली मनाने का अंदाज सबसे पहले बात करते हैं बालाजी विहार कॉलोनी की तो यहां की ठंडाई भरी मस्ती ने पूरे शहर का दिल लूट लिया मुख्यतः श्री प्रदीप आचार्य,श्री राजकुमार सोनी, श्री बाबूलाल जांगिड़,श्री छगन जी, श्री सुरेश जांगिड़, श्री मनोज भारद्वाज और भांग के रसिया बसंत सोनी ने भी खूब आनंद लूट लिए। देखते हैं बालाजी बिहार की मस्ती।
वहीं दूसरी ओर ब्रह्मपुरी भी अपने आप में बहुत ही शानदार होली बना रही थी देखी ब्रह्मपुरी की होली।
मांगीलाल जी दाधीच, विकास पाराशर, मनोज जोशी, बालकिशन अग्रवाल ,श्री हरीश जी आचार्य, जुगल जी खेड़ीवाल ,श्रीनिवास, गोपाल खेड़ीवाल, सुरेंद् टेलर, भंवरपुरी, सरवन शर्मा ,रविकांत सरस्वत, दौलत टेलर, कान जी जांगिड़ ,अश्वनी खालड़का, दिलीप खेड़ीवाल, विजय पारीक, राम अवतार अग्रवाल, राधेश्याम पाराशर ,श्याम सुंदर पाराशर ,पुरुषोत्तम खेड़ीवाल, अमन जोशी, अभिमन्यु जोशी ,पवन जी शर्मा
वही बालाजी बाजार में युवक होली के रंग में रंगे चंग की थाप पर होली मना रहे थे।देखिए इनका वीडियो।
होली मनाने के बाद स्थानीय गायत्री मंदिर मे भी भजनो का आयोजन किया गया। देखिये गायत्री मंदिर की होली।
श्री विनोद आचार्य, श्री भानु प्रकाश ऑदीच्य, श्री मुकेश राजपुरोहित ने अपनी आवाज से स्रोताओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।