Sunday , 31 May 2026

— कुछ हास्यास्पद परिभाषाए —

 

1. कार्यालय :- वह स्थान जहां आप घर के तनावों से मुक्ति पाकर विश्राम कर सकते हैं।

2. समिति :- ऐसे व्यक्ति जो अकेले कुछ नहीं कर सकते, परंतु यह निर्णय मिलकर करते हैं कि साथ साथ कुछ नहीं किया जा सकता।

3. श्रेष्ठ पुस्तक :- जिसकी सब प्रशंसा करते हैं परंतु पढ़ता कोई नहीं है।

4. परम आनंद : – एक ऐसी अनुभूति जब आप अनुभव करते हैं कि आप एक ऐसी अनुभूति को अनुभव करने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी अनुभव नहीं की है।

5. कान्फ्रेन्स रूम : – वह स्थान जहां हर व्यक्ति बोलता है, कोई नहीं सुनता है और अंत में सब असहमत होते हैं।

6. समझौता : – किसी चीज को बांटने का वह तरीका जिसमें हर व्यक्ति यह समझता है कि उसे बड़ा हिस्सा मिला।

7. अधिकारी : – वह जो आपके पहुंचने के पहले ऑफिस पहुंच जाता है और यदि कभी आप जल्दी पहुंच जाएं तो काफी देर से आता है।

8. व्याख्यान : – सूचना को स्थानांतरित करने का एक तरीका जिसमें व्याख्याता की डायरी के नोट्स, विद्यार्थियों की डायरी में बिना किसी के दिमाग से गुजरे पहुंच जाते हैं।

9. अपराधी : – दुनिया के बाकी लोगों जैसा ही मनुष्य, सिवाय इसके कि वह पकड़ा गया है।

10. कंजूस :- वह व्यक्ति जो जिंदगी भर गरीबी में रहता है ताकि अमीरी में मर सके।

11. अवसरवादी : – वह व्यक्ति, जो गलती से नदी में गिर पड़े तो नहाना शुरू कर दे।

12. अनुभव : – भूतकाल में की गई गलतियों का दूसरा नाम ।

13. कूटनीतिज्ञ : – वह व्यक्ति जो किसी स्त्री का जन्मदिन तो याद रखे पर उसकी उम्र कभी नहीं।
14. आशावादी : – वह शख्स है जो सिगरेट मांगने पहले अपनी दियासलाई जला ले।

15. राजनेता : – ऐसा आदमी जो धनवान से धन और गरीबों से वोट इस वादे पर बटोरता है कि वह एक की दूसरे से रक्षा करेगा।

16. आमदनी : – जिसमें रहा न जा सके और जिसके बगैर भी रहा न जा सके।

17. सभ्य व्यवहार :- मुंह बन्द करके जम्हाई लेना ।

18. ज्ञानी :- वह शख्स जिसे प्रभावी ढंग से, सीधी बात को उलझाना आता है।

19. विशेषज्ञ : – वह आदमी है जो कम से कम चीजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानता है।

20. पड़ोसी :- वह महानुभाव जो आपके मामलों को आपसे ज्यादा समझते हैं।😎

 

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन के जिला अस्पताल में रोगियों को एक क्विंटल फल वितरण कर विद्यार्थियों ने बांटी मानवता की मिठास

स्टेशन रोड स्थित पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामनसिटी में चल रहे समाजसेवा …