Thursday , 11 December 2025

कुचामन प्रवेश द्वार हुआ और भी भव्यतम

  स्टेशन रोड कुचामन सिटी में प्रवेश के लिए कुचामन सिटी को मिला भव्य प्रवेश द्वार। दान दाता श्री महादेव लाल भोमराजका ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से निर्मित महाराजा अग्रसेन द्वार का आज प्रातः 10:30 बजे स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी द्वारा लोकार्पण किया गया। समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी थे। तथा अध्यक्षता एम्स जोधपुर के अध्यक्ष डॉ एस एस अग्रवाल ने की। महाराजा अग्रसेन की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

               इस अवसर पर नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़, कुचामन नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल, विकास समिति अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश काबरा, कोषाध्यक्ष श्री शिव कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर अग्रवाल, सचिव श्री मुरली मनोहर स्नेही,कोषाध्यक्ष श्री नथमल शेखराजका, सुरेश मंडावाला, बालकृष्ण मंडावाला, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल अपनी टीम के साथ मौजूद थी।

              वहीं मंचस्थ अतिथियों में श्री ओमप्रकाश भोमराजका, श्रीमती निर्मला भोमराजका, बाबूलाल कुमावत, डॉक्टर पीसी अग्रवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री सौरव डालूका और श्रीमती ज्योति मौर्य ने किया। साथ ही पूरी शिद्द्त के साथ प्रवेश द्वार निर्माण मे सहयोग देने वाले श्री नरसी बुडसुवाले का भी आभार व्यक्त किया गया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन सिटी के नरेश जैन को मिला अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान

सामाजिक सेवा कार्यों, जीव दया एवं राष्ट्रीय कार्यों में संलग्न कुचामन सिटी के समाजसेवी नरेश …