Saturday , 14 November 2026

कई ज्वलंत सवाल छोड़ गया कल हुआ अग्नि कांड

  दोस्तों कल सदर बाजार कुचामन सिटी में रजाई गद्दे की दुकान जिसके संचालक श्री अकरम तेली है की दुकान में आग लग गई। आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं कि आग कितनी भयावह थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शुक्र है कि पड़ोसियों की सजगता के चलते दुकान के ऊपर घर में रहने वाले अकरम के परिवार को आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर इस भयंकर आग से सुरक्षित बचा लिया। वरना जान माल का कितना नुकसान हो सकता था कहां नहीं जा सकता है। 

             दोस्तों पिछले दिनों क्विक न्यूज़ में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सहयोग से एक अभियान चलाया था। हमने कुचामन के लगभग सभी बहू मंजिला इमारतो में अग्निशमन व्यवस्था की जांच की थी। परिणाम चौंकाने वाले सामने आए। पूरे कुचामन में जहां 100 से कहीं ज्यादा बहुमंजिला ईमारते हैं। जिनमे होटल, निजी विद्यालय, निजी अस्पताल, बड़े-बड़े रिहायशी और व्यावसायिक कोम्प्लेक्स आदि है। लेकिन कुल जमा 5 से 10 इमारत में ही अग्निशमन व्यवस्था थी। कई इमारते तो ऐसी जगहों पर है जहाँ फायर ब्रिगेड का पहुंचना भी लगभग नामुमकिन होता है।

              जबकि नेशनल बिल्डिंग कोड पार्ट 4 के अनुसार प्रत्येक बहुमजिला इमारत में पूरा फायर सेफ्टी सिस्टम लगा होना आवश्यक है। जिसमें स्मोक डिटेक्शन, स्वचालित अलार्म आदि सभी शामिल होते हैं। इसके ठीक विपरीत अग्निशमन के नाम पर 5 किलो के सिलेंडर होते हैं वह  रखे हुए थे। जो की दस ×दस के क्षेत्र मे भी नाकाफी होते है और  काफी जगह पर तो यह भी नहीं थे। जब हमने इस विषय पर कार्यक्रम किया तो नगर परिषद आयुक्त श्री शीकेश कांकरिया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए टीमे  गठित की और सभी बहुमंजिला इमारतो में जाकर अग्निशमन व्यवस्था के लिए पाबंद किया।

              लेकिन अफ़सोस इस बात का है दोस्तों की इसका असर मात्र 5% ही दिखाई दिया। बाकी लोगों ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। अब सवाल यहां यह है कि जब सभी बिल्डिंग मालिकों को पाबंद किया गया था तो उन्होंने इस आदेश की पालना क्यों नहीं की। और यदि पालना नहीं की गई तो क्या नगर परिषद ने उन्हें दोबारा सख्ती से आदेश की पालना करवाने हेतु बाध्य किया। 

             वही दूसरी और आज दोपहर को कुचामन विकास समिति ने भी विकास भवन में इसी विषय को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें शहर के सभी पुलिस अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मीटिंग मे निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

कचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा की अध्यक्षता में दोपहर विकास भवन में शहर ‘ के सभी पलिस अधिकारियों के साथ त्योौंहारी सीजन में कुचामन की समस्याओं के संबंध में कुचामन के विभिन्न व्यापारी वर्ग व सामाजिक संस्थाओं के बीच बैठक का आयोजन हआ जिसमें अतिरिक्त पलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक एवं सी.आई.साहब ने शहरवासी एवं व्यापारी वर्ग से सहयोग की अपेक्षा रखी। प्रमख बिन्द जिन पर चर्चा निम्न प्रकार रही
कचामन में त्यौंहार पर गन्ने, दीपक, रूई आदि की अस्थायी दुकाने एक ही स्थान 1 (गोल प्याऊ के पास) पर नहीं रखकर इनको पुरानी धान मण्डी में स्थानान्तरित करावें। कचामन में टेक्सी स्टेण्ड को शमसान घाट सीकर रोड पर स्थापित किया जाने का 2 सुझाव रखा गया ।
3 कचामन में टैफिक की सबसे बडी समस्या है जिसके लिये ट्रेफिक थाना खोले जाने की आवश्यकता है उसके लिये सभी स्तर पर प्रयास किये जायें।
कुचामन में साइबर अपराध के सम्बन्ध में भानुप्रतापसिह उपाधीक्षक पुलिस एवं 4 साइबर थाना, डीडवाना के प्रभारी अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध पर मोबाइल न. 1930 पर स्ूचना देवें एवं सभी को M-kavach-2 ऐप डाउन लोड करने का सुझाव दिया।
5 पुलिस थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव द्वारा सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर भी सी.सी.टी.वी केमरे लगाने का सझाव रखा ।
विमल नेहरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मानवीय दष्टिकोण के साथ ट्रैफिक व्यवरथा सुधारने एवं सभी शहरवासी एवं व्यापारी वर्ग से ट्रैफिक सुधार में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गई ।


ओमप्रकाश काबरा एवं बनवारीलाल मोर ने इस मीटिंग के लिये धन्यवाद दिया तथा सभी पुलिस अधिकारियों का माला व दुपट्टे से सम्मान किया। इस अवसर पर विकास समिति ‘सदस्य सभी सामाजिकव व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों में श्यामसुन्दर मंत्री सुरेशकुमार गौड, प्रो. रामेश्वर, मनोज शेखराजका, रंगनाथ काबरा, सम्पत सोमानी, विकास राजोरिया, मुरली स्नेही, श्यामसुन्दर ‘ सैनी, हनीफ मोलानी, म्लचन्द बागड़ा, कषिमण्डी अध्यक्ष हन्मान राम, किशोर सेवदा, पवन भोमराजका, स्शीलकमार काबरा, रमेशचन्द चावला, अनिल काला, अध्यक्ष कचामन गोशाला नन्दकिशोर बिडला, मोहनलाल सोनी महावीरप्रसाद ब्डसूवाला, सदस्य उपाध्यक्ष भारतीय संगीत सदन मुरारीलाल गौड, सद्दाम रंगरेज, विजय पारीक, मुकेश डालुका, प्राचार्य पूरणसिंह गर्जर, राकेश पारीक, प्रकाशचन्द दाधिच उपरिथत थे। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि शीघ्र ही नगरपरिषद एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी इस तरह की मीटिंग का आयोजन किया जाय

दोस्तों कार्यक्रम काफी लंबा हो रहा है इसलिए इसे दो भागो में कर रहे हैं सुनिए अगला भाग भी इसी के साथ ही आज ही।साथ ही जानिये इस विषय पर मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के मुन्नालाल काछवाल के विचार।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

बढ़ता जाम आम आदमी परेशान : जिम्मेदार कौन अतिक्रमण या बेतरतीब पार्किंग या यातायात पुलिस की कमी

कल कुचामन विकास समिति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को एक पत्र लिखकर …