
अभी कुछ दिन पहले कुचामन के स्टेशन रोड पर एक पेंशन मृत अवस्था में मिला था। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंशन की मृत्यु हो गई थी। उस समय लोगों ने कई तरह के कयास लगाए थे। बहरहाल कल शाम स्टेशन रोड पर ही नवोदय विद्यालय के सामने स्थित क्रेशर के आगे जंगल में, सड़क से लगभग दो-तीन किलोमीटर अंदर एक पैंथर और दिखाई दिया। क्विक न्यूज़ से जुड़े श्री सिकंदर खींची ने क्विक न्यूज़ को तुरंत सूचना दी। और सूचना मिलते ही वहां पर हम पहुंच गए।

पहाड़ी पर ही पत्थरों पर पेंथर बैठा था हालांकि अंधेरे के कारण पैंथर केमरे में कैद नहीं हो सका। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पेंथर की उपस्थिति स्पष्ट देखी जा सकती है। देखिए आपकी स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज संलग्न वीडियो में। हालांकि लोगो के बढ़ते जमावडे को देखकर पेंथर जंगल की ओर भाग गया लेकिन पेंथर था यह निश्चित हो गया।

सूचना देकर वन विभाग की टीम बुलवाई की बहरहाल कुचामन के वन्य जीव प्रेमियों में पेंथर की उपस्थिति को सुनकर एक खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं स्थानीय क्रेशर पर काम करने वाले लोगों में एक भय भी व्याप्त हो गया। वन्य जीव संरक्षण समिति से जुड़े श्री मुन्नालाल काछवाल एवं श्री सिकंदर खींची ने लोगों से अपील हुए कहा कि इन प्राणियों का संरक्षण होना आवश्यक है। अभी तक किसी भी व्यक्ति या किसी पशु को पेंथर द्वारा किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है ना ही आगे भी किसी तरह की संभावना है ऐसे में इन्हें परेशान करने का कोई कारण नहीं है।

वन विभाग के अधिकारी श्री राजू देवल भी वहां अपनी टीम के साथ पहुंच गए तो क्विक न्यूज़ और श्री सिकंदर खींची ने उनसे भी अपील की की पेंथर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाय। मुन्नालाल काछवाल के अनुसार आम जनता को किसी भी तरह से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि वन्य जीव पर्यावरण का ही हिस्सा है।और यह अपने क्षेत्र में ही रहते हैं।

वहीं गौ सेवक रवि भार्गव के अनुसार शाकंभरी मंदिर के पास जहां उनकी गौशाला स्थित है वहां पेंथर की मौजूदगी एक दो बार देखी गई थी। लेकिन पेंथर द्वारा गायों को किसी प्रकार का भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया। तो पेंशन से डर का कोई कारण नहीं है। बहरहाल कुचामन के वन क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी एक सुखद आश्चर्य है।
वही वन्य जीव प्रेमी नवीन कान्त चित्रकार के अनुसार रण थम्बोर जेसे अभयारण्यो में इतने सारे वन्य जीवो के साथ यदि वह के लोग आराम से रह सकते हे तो कुचामन में एक आध पेंथर का आजना कोई विशेष संकट की बात नही हे | आम लोगो को वन्य जीवो का संरक्ष्ण करना चाहिए |
Quick News News as quick as it happens